–जयपुर के एतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से पहुंचे थे डा. मनजीत दहिया
17 दिसंबर। हरियाणा के प्रख्यात समाज सेवी, भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा भू-जल  संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डा. मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा तथा ऑल इंडिया महिला उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय चेयरपर्सन एवं भाजपा महिला मोर्चा शाहबाद मंडल विधानसभा क्षेत्र तिजारा जिला अलवर राजस्थान ने राजस्थान के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेता डा. मनजीत ङ्क्षसह दहिया तथा राजस्थान की वरिष्ठ भाजपा  नेत्री बिमला विक्रम यादव अपने समर्थकों के साथ जयपुर के एतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भा  शामिल हुए थे और उन्होंने राजस्थान के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमँत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. मनजीत दहिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में भी चहुंमुखी होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने जिस प्रकार भाजपा पर विश्वास जताया है उसी प्रकार प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा राजस्थान में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। वहीं भाजपा वरिष्ठ नेत्री एवं ऑल इंडिया महिला उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय चेयरपर्सन बिमला विक्रम यादव ने कहा कि राजस्थान में गरीब कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया जाएगा और अनेकों ऐसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *