डॉ. राजेश वधवा

कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर के तट पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा राष्ट्र सेविका समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण के साथ नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती उमा सुधा ने किया। कथा स्थल पर पहुंचने पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोंद्घार सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान श्याम सुंदर तिवारी तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में संरक्षक मंडल के सदस्यों व पदाधिकारियों ने उमा सुधा का शंख ध्वनि के बीच पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्रीमती सुधा ने स्नेहित तीर्थ का पूजन वेदपाठी ब्राह्मणों द्वार मंत्रोच्चारण के साथ किया। उसके पश्चात भागवत जी का पूजन कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया। सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि उमा सुधा को आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद भेंट किया। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 17 से 23 दिसम्बर तक डॉ. स्वामी शंकरानंद सरस्वती प्रति दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक व्यासपीठ से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। आगामी 23 दिसंबर को प्रात: 11 बजे कथा के समापन पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त शांतनु शर्मा मुख्यातिथि होंगे। गीता यज्ञ तथा गीता वितरण के साथ भागवत सप्ताह का समापन होगा।
अपने संबोधन में श्रीमती उमा सुधा ने कहा कि ब्राह्मण एवं तीर्थोद्घार सभा ने राष्ट्रीय सेविका समिति तथा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथा भागवत सप्ताह का आयोजन करके बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सभा तथा कुरुक्षेत्र के ब्राह्मणों का हमेशा से सुधा परिवार पर आशीर्वाद रहा है। विधायक सुभाष सुधा थानेसर का विकास करने में जुटे हुए हैं। पिछले 9 साल के कार्यकाल ने थानेसर हलका बहुत अधिक विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सभा ने जब भी किसी भी प्रकार का सहयोग विधायक सुधा से मांगा, सभा को पूर्ण सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा ने श्रीमती उमा सुधा का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से सभा को मुख्यमंत्री ऐच्छिक निधि से 21 लाख रुपये की राशि निर्माण कार्यों के लिए कल ही प्राप्त हुई है। सभा इसके लिए सुभाष सुधा तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि विधायक सुधा ने पिछले वर्ष गीता जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सन्निहित सरोवर का अवलोकन करवाया था। सरोवर का सौंदर्यीकरण करने के लिए योजना बन चुकी है, जिस पर शीघ्र ही काम केडीबी द्वारा शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक सुधा थानेसर का विकास करने  के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *