कुरुक्षेत्र 17 दिसंबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में पहली बार विधायक के प्रयासों से लगी थानेसर विधानसभा विकास यात्रा प्रदर्शनी का उदघाटन किया। इस प्रदर्शनी में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 9 सालों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का खाका फोटो सहित देखा जा सकेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने इस प्रदर्शनी के साथ रिबन काटने की परंपरा को समाप्त करते हुए रिबन की गांठ खोलकर उद्घाटन करने की परंपरा का आगाज किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि थानेसर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 9 सालों में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए है। इन विकास कार्यों को थानेसर विधानसभा विकास यात्रा प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। यह एक अनोखा प्रयास है, जिसके लिए विधायक सुभाष सुधा बधाई के पात्र है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए 24 दिसंबर तक लाखों लोग पहुंचेंगे और एक अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहली बार थानेसर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से बड़ी और छोटी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया। इस प्रदर्शनी में पूरा ब्यौरा फोटो सहित दिया गया है ताकि लोग जान सके कि पिछले 9 सालों में थानेसर विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या विकास कार्य हुए है। यह प्रदर्शनी प्राईम लोकेशन पर लगाई गई है और हर व्यक्ति इस प्रदर्शनी को सहजता से देख सकेगा। इसके उपरांत सभी मेहमानों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा नेता रामपाल पाली, केडीबी सदस्य अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, डा. एमके मोदगिल आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *