गीता महोत्सव के रंग में नजर आएगा हरियाणा, चंडीगढ़ से दिल्ली तक फुटब्रिज पर लगाए गए होर्डिंग, 9 वोल्वो बसों को किया गया रैप, दो हजार सामान्य बसों पर की गई ब्रांडिंग, 48 कोस के तीर्थों सहित रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर डिजिटल पेंटिंग, गीता महोत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा जीटी रोड
कुरुक्षेत्र 4 दिसंबर हरियाणा रोडवेज अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रचार रथ बनेगी, 9 वोल्वो बसों को गीता जयंती के रंग में रंगा गया है तो 2 हजार सामान्य बसें गीता महोत्सव के प्रचार का जरिया बनेंगी। यही नहीं रेलवे स्टेशन और बस अड्डों सहित सार्वजनिक स्थलों पर डिजिटल पेंटिंग के जरिये गीता महोत्सव का प्रचार किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से होगा। कुरुक्षेत्र सहित प्रदेशभर में गीता महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रचार का जिम्मा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का संभाले हुए है। विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार गीता महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रचार में सबसे अहम भूमिका रोडवेज बसें निभाएंगी, 9 वोल्वो बसों को पूरी तरह रैप किया गया है, जबकि दो हजार सामान्य बसों पर दोनों तरफ और पीछे की साइड में गीता महोत्सव के विनायल लगाए गए है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का आगाज 7 दिसंबर से होगा। महोत्सव में 7 से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के तट पर अध्यात्म, संस्कृति, ज्ञान और कला का दिव्य संगम दिखाई देगा। वहीं सभी जिलों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा। सूचना जनसंपर्क विभाग की तरफ से कुरुक्षेत्र में हाईटेक राज्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी तो जिला स्तर पर भी प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं बारे आमजन को अवगत कराया जाएगा।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर डिजिटल पेंटिंग की जा रही है। खासकर रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर थ्री-डी डिजिटल पट्टिकाएं लगाई गई हैं। वहीं 48 कोस के सभी तीर्थों पर दीवार पेटिंग के साथ मुख्य द्वारों पर गीता महोत्सव के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ जन-जन को जोडऩे के लिए राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक पडऩे वाले सभी फुटब्रिज पर होर्डिंग लगाए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सभी शहरों के मुख्य चौराहों और सरकारी भवनों पर गीता महोत्सव के बैनर लगाए जा रहे हैं।
बॉक्स
प्रदेशभर में किया जा रहा है महोत्सव का प्रचार-प्रसार:अग्रवाल
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का पूरे प्रदेश में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र में मुख्य कार्यक्रम होंगी, जबकि जिला स्तर पर भी महोत्सव मनाया जाएगा। रोडवेज बसों के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर महोत्सव आयोजन के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली तक सभी फुटब्रिज पर भी बैनर लगाए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *