नारायणगढ़, 1 दिसम्बर: –
हरियाणा विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को नारायणगढ़ उपमंडल के गांव भूरेवाला के सामुदायिक भवन में पहुंची। यहां पर गांव के गणमान्य लोगों व अन्य ने इस यात्रा का उत्साह व जोश के साथ स्वागत किया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सी जया शारधा, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद, भाजपा के जिला प्रधान राजेश बतौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती सुमन सैनी, मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी, ब्लॉक समिति सदस्य दीप, बीडीपीओ संजय टांक व सरपंच प्रतिनिधि सतीश के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई।
भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है उसके लिए हम सबको मिलकर आगे आकर उनके सपने को साकार करना है। वर्ष 2047 में जब देश को आजाद हुए 100 वर्ष हो जायेेगे तो उस समय हम विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल होंगे। हम सबको मिलकर अपने देश को स्वर्णिम देश बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विदेशों में भारतीयों की साख बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देश जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होने कहा कि हमे अपने भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करना है।
उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संकल्प यात्रा प्रचार वाहन यहां पहुंचा है। जिसको लेकर ग्रामीणों व अन्य में खुशी की लहर है। यहां पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से उनके विभाग से सम्बन्धित जो योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार की हैं, उन बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। योजनाओं का जिनको लाभ नहीं मिला है, उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ यहां पर स्वास्थ्य व आयुष विभाग द्वारा स्टाल लगाकर स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी व लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। परिवार पहचान पत्र में जो भी त्रुटि है उस बारे भी लोगों की समस्या को जानकारी उसका निवारण करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अन्य विभागों के स्टालों के माध्यम से भी लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाकर उनका मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व महिला मोर्चा सदस्य सुमन सैनी ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। आज यहंा पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जन-जन में खुशी की लहर है। मोदी व मनोहर सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुगमता से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब किसी को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहंी काटने पड़ रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से स्वयं अधिकारी यहां पर आकर लोगो को सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं बारे जानकारी दे रहे हैं और जिस भी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहंी मिला है तो उसे भी योजना का लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि यात्रा को निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पात्रव् यक्ति को यदि किसी कारणवश लाभ नहीं मिला है तो उसे योजनाओं का लाभ दिलवाना है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल निरंतर विकास कार्यों को करवाकर देश व प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होने गांववासियों से भी कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति योजना वे वंचित है तो उसे यहां पर लाकर उसे योजना का लाभ दिलवाने में उसका सहयोग करें।
इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा की सदस्य श्रीमती सुमन सैनी, मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी ने यहां पर लगाए गये स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होने स्टाल पर मौजूद कर्मचारियों को कहा कि जो भी व्यक्ति उनके पास आ रहे हैं, उनकी बात को विस्तार से सुनकर उनकी जो भी समस्या है, उसका निवारण करने की दिशा में कार्य करें। योजना का लाभ दिलवाने में उनका सहयोग करें। इस मौके पर जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की भजन पार्टी ने गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इससे पहले कार्यक्रम में ऑडियो क्लीप के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों व अन्य को सम्मानपूर्वक सम्मानित भी किया गया।
बॉक्स:- विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को दोपहर बाद गांव भरेड़ी कलां पहुंची। यहां पर भी आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला मोर्चा सदस्य सुमन सैनी ने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाई तथा उपस्थित सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस मौके पर यहां पर भी स्टालों का अवलोकन करते हुए सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई गई हैं उस बारे सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि वे लोगों को इन योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दें और जो भी पात्र व्यक्ति है उसे योजनाओं का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस मौके पर एसडीएम सी जया शारधा, सीईओ जिला परिषद महावीर प्रसाद, बीडीपीओ संजय टांक, नायब तहसीलदार संजीव अत्री, पीएमओ संगीता गोयल, कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच, भूरेवाला सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार, भरेडी सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, बलबीर, मंडल अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह बख्तुआ, मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका, स्वर्ण सैनी मंडल महामंत्री के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *