कुरुक्षेत्र, 01 दिसंबर। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर प्रदेश भर की रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करेेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां की जा रही है।
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा,एडीसी अखिल पिलानी व अन्य अधिकारियों ने पुरुषोत्तमपुरा बाग और द्रोपदी कूप सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को विभिन्न जिलों से रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों के लिए प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए है।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रामलीला समितियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित करेंगे और उनके साथ यादगार समूह चित्र भी करवाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक विभाग की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारियों को समय रहते तैयारियां करने के आदेश दिए है। इसके अलावा पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था तथा पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *