अम्बाला 27 नवम्बर: गांव बहबलपुर में श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस पर नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें गांव बहबलपुर के नौजवान लड़कों ने बड़े उत्साह से नगर कीर्तन की तैयारी की। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति रजि0 के बच्चों ने भाग लिया और कीर्तन से संगतों को निहाल किया। यह संस्था लाईफ फाउंडेशन के चेयरमैन ज्ञानी बाबा ठाकुर सिंह जी के सहयोग से चल रही है। इस संस्था के मुख्य सेवादार बीबी भूपिंदर कौर व जगतार सिंह हैं। इस संस्था के कथा वाचक हरप्रीत सिंह हैं जिन्होंने नगर कीर्तन में सहयोग दिया। नगर कीर्तन को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से आयोजित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह, हैप्पी सिंह और अन्य कमेटी मेंबरों ने नगर कीर्तन में सहयोग दिया। इस नगर कीर्तन में सरपंच अमरजीत कौर पत्नी करपाल सिंह तथा अन्य पंचायत मेंबर भी मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *