लाडवा 24 नवंबर (विजय कौशिक) सहारा इंटरनेशनल स्कूल, लाडवा में विद्यार्थी जीवन में तनाव (अवसाद) से मुक्त रहने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर माता निर्मला जी द्वारा स्थापित सहज योग समन्वयक आशुतोष ,राहुल व डॉ पूजा सिंह  उपस्थित रहे।उन्होंने कार्यशाला में विद्यार्थियों को  तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योगा, मेडिटेशन का अभ्यास करवाया। कार्यशाला में बताया गया कि किसी भी समस्या को अपने ऊपर हावी होने देने की बजाय उसके समाधान पर ध्यान देना चाहिए व विद्यार्थी जीवन में समय प्रबंधन की महत्ता बताते हुए विद्यार्थियों को  नियमित व अनुशासित रहने की प्रेरणा दी गई। विद्यार्थियों ने अपने उज्जवल भविष्य के लिए कार्यशाला में बताए गए नियमों का पालन करने का प्रण किया ।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, कार्यकारी प्रबंधक गीतिका अग्रवाल, उपप्रधानाचार्य रितु गोगिया व समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *