डॉ. राजेश वधवा
कुरूक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विज्डम वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार की सुबह 10 बजे से 3 दिनों तक चलने वाले उत्सव.. तिनक, धिन धा..’ का भव्य आगाज़ हुआ। इस उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भारत एवं  भूटान में जापान के दूतावास के प्रथम सचिव तथा जापानी भाषा शिक्षा एवं छात्र विनिमय कार्यक्रम के प्रभारी यासुयुकी नाकायमा रहे। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर चेयरमैन हरीश सचदेवा, निदेशिका अनिता  रावल, विनोद रावल, प्राचार्या संगीता बहल आदि ने उनका भव्य स्वागत किया।
उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से की गई। मुख्य अतिथि यासुयुकी नाकायमा ने अपने संबोधन में विज्डम वर्ल्ड स्कूल द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु चलाई जा रही शैक्षिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अपने संबोधन में चंद्रयान की सफलता, जी 20 शिखर सम्मेलन जैसी गतिविधियों का जिक्र कर जहाँ भारत की महान उपलब्धियों की सराहना की, वहीं भारत-जापान संबंधों की मधुरता व मजबूती का जिक्र करते हुए देश की भावी पीढ़ी यानि सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्राचार्या संगीता बहल ने बताया कि तीन दिवसीय इस उत्सव के अंतर्गत विद्यालय की सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। अपनों बच्चों की प्रतिभा को सार्वजनिक मंच पर प्रदर्शित होता देख अभिभावक रोमांचित नजर आए। उन्होंने बताया कि उत्सव के पहले दिन जहाँ मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा दी गाई। वहीं पूरे विद्यालय परिसर में अलग-अलग स्थानों पर भिन्न-भिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़‌ चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय के चेयरमैन हरीश सचदेवा ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए जीवन की हर परीक्षा में उनके सफल होने की कामना की।
 इस मौके पर कमलकांत अग्रवाल, डॉ. पी. अग्रवाल, डॉ. देश ललित, डॉ. एन.सी. नागपाल, सुरिन्द्र ढींगरा, विशाल मदान, राजिन्द्र वर्मा, सौरभ चौधरी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
बॉक्स
25-26 नवंबर को ये होगा खास उत्सव के दूसरे दिन शनिवार, 25 नवंबर को शाम 5 बजे विज्डम अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस प्राचीन कला केंद्र द्वारा विश्व शान्ति हेतु अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटक ‘विश्वनाद’ का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल के ओएसडी डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
रविवार 26 नवंबर को दोपहर 3 बजे उत्सव पुरुस्कार वितरण के साथ इस 3 दिवसीय उत्सव का समापन होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *