उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 17 दिसंबर को गीता पूजन से करेंगे महोत्सव का शुभारंभ, विश्वविद्यालय में गीता सेमिनार का भी करेंगे उद्घाटन, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शिल्प मेला होगा 7 दिसंबर को शुरू
कुरुक्षेत्र 20 नवंबर   कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 का आगाज करेंगे। इस महोत्सव में 17 दिसंबर को उपराष्टï्रपति ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर और ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन करेंगे। इसके अलावा 17 दिसंबर को ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे।
केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 की तैयारियां केडीबी की तरफ से की जा रही है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन ब्रह्मसरोवर पर 7 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में मुख्य पांडाल सजाया जाएगा। इस बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक 8 दिन के होंगे और महोत्सव में शिल्प और सरस मेले का आयोजन 7 से 24 दिसंबर तक होगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष गीता जयंती 23 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस दिन दीपोत्सव, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ होगा। इस वर्ष मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पहली बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे, यह कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। हालांकि महोत्सव में शिल्प और सरस मेला 7 से 24 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 में पहली बार मुख्य कार्यक्रम 8 दिन के होंगे। इस वर्ष असम राज्य महोत्सव में पार्टनर राज्य के रुप में अपनी भूमिका अदा करेगा।
मानद सचिव ने कहा कि इस वर्ष भी हरियाणा पैवेलियन, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, 18 हजार बच्चों का वैश्विक गीता पाठ, गीता रन, शैक्षणिक गतिविधियों, महाआरती, दीपदान, गीता शोभा यात्रा, पुस्तक मेला, संत सम्मेलन, हरियाणा पैवेलियन, भजन संध्या, 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, संत सम्मेलन, फूड फेस्टिवल, जीओआई टैग प्रदर्शनी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वार प्रदर्शनी, ऑनलाईन गीता क्विज के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *