-जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी अध्यक्ष का धन्यवाद

अंबाला सिटी। हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) ने  बाजीगर समाज  से मियां माजरा निवासी करतार सिंह सुपुत्र सरदारी लाल को अंबाला जिले का पार्टी महासचिव नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके निर्देश पर हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के महासचिव नरेश सहगल ने शनिवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। नरेश सहगल ने करतार सिंह को पत्र सौंपते हुए उनसे पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर योगदान की उम्मीद जताई। करतार सिंह पहले से पार्टी के कार्यकर्ता हैं और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने खुशी जताई है। करतार सिंह ने कहा, नई जिम्मेदारी देने के लिए मैं पंडित विनोद शर्मा का तहेदिल से धन्यवाद करता हंू कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा। उन्होंने कहा, मेरी हमेशा  हरियाणा जन चेतना पार्टी  (वी) में आस्था रही है। मैं   हरियाणा जन चेतना पार्टी  (वी)   के लिए नि:स्वार्थ काम करता रहा हंू और भविष्य में भी समूची  बाजीगर समाज  व  अन्य  समाज के  लोगों की तरफ से पार्टी की मजबूती के लिए और कड़ी मेहनत करूंगा। करतार सिंह ने कहा, मैं आश्वस्त करता हंू कि हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) को   बाजीगर   समाज के   अलावा अन्य समाज के लोगों की तरफ से भी हमेशा सहयोग रहेगा और लोगों को  ज्यादा से ज्यादा  पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *