लाडवा 13 नवंबर (विजय कौशिक) नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन लाडवा की एक विशेष बैठक लाडवा के एक निजी होटल में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता डॉ अमृतपाल गर्ग ने की। जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर पूनम मढ़ान को नीमा का प्रधान चुन लिया गया। डॉक्टर अमृतपाल गर्ग ने कहा कि उनकी संस्था का कार्यकाल हर वर्ष धनतेरस पर्व से अगले 1 वर्ष तक का होता है। उन्होंने बताया कि इस दिन सबसे पहले महर्षि धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है और समस्त मानव जाति के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की जाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। जिसमें सभी पदाधिकारी महिला चिकित्सकों को ही बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक निजी होटल में जनरल हाउस की एक बैठक हुई। जिसमें लाडवा व  रादौर के सभी डॉक्टर शामिल हुए। जिसमें डॉक्टर पूनम मढ़ान को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया गया जबकि डॉ बबीता सैनी सेक्रेटरी, डॉक्टर निशा सैनी उप प्रधान, डॉक्टर अंजु कश्यप जॉइंट सेक्रेटरी और डॉक्टर रविंद्र सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डॉक्टर पूनम मढ़ान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह उसे निभाने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था जहां अपने डॉक्टर सदस्यों की समस्याओं को हल करने के प्रयास करती है। वहीं वह समाज हित में मेडिकल शिविर भी लगाने का काम करती है। उन्होंने बताया कि वह सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों में भी सहयोग करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर सरकार द्वारा लगाई गई ड्यूटियां भी निभाने में सहयोग करते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *