पंजाबी सूफी गायक अनादि मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समां।
लाडवा, 5 नवंबर (विजय कौशिक): शहर की अंतर्राष्ट्रीय सामजिक संस्था रोटरी, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से 3 सी चैतन्य करियर कंसलटेंट, पार्कलैंड मोटेल व गैलेक्सी बासमती राइस के सहयोग से 14वां विशाल दिवाली मेला लगाया गया।
       प्रोजेक्ट चेयरमैन दुर्गेश गोयल ने बताया कि रोटरी, रोटरेक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से 14वां विशाल दिवाली मेला शिवाला रामकुंडी परिसर में लगाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की स्टाल लगाई गयी व बच्चों के लिए झूलों का प्रबंध किया गया। बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर सोलो डांस में प्रांजल ने प्रथम, कंचन शर्मा ने द्वितीय व कनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीँ सीनियर सोलो डांस में देव बादल ने प्रथम, कंगना ने द्वितीय व तरुशी ने तृतीय पुरस्कार जीता। जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में जे आर डी क्रू फरीदाबाद ने प्रथम, बॉम्बे डांस अकडेमी ने द्वितीय व जय हिन्द पब्लिक स्कूल की टीम ने तृतीय पुरस्कार जीता। वहीँ सीनियर ग्रुप डांस में जे आर डी क्रू फरीदाबाद टीम ने प्रथम, डी ए वी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर ने द्वितीय व आर के एस डी कॉलेज कैथल की टीम ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। लाडवा में पहली बार शहनाज़ प्रोफेशनल ब्यूटी अकडेमी के सहयोग से आयोजित फैशन शो प्रतियोगिता में लाडवा के आस पास के क्षेत्र के साथ साथ शाहबाद, अम्बाला, कैथल, फरीदाबाद व पानीपत के प्रतिभागियों ने अपनी रैंप वाक की प्रस्तुति से अलग ही माहौल बना दिया। जिसे दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया। फैशन शो प्रतियोगिता में लाडवा की किम्मी ने ब्यूटी क्वीन का खिताब हासिल किया। वहीँ डी ए वी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की विद्यार्थियों ने द्वितीय व तृतीय पुरस्कार हासिल किया। इस प्रतियोगिता में आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद की विद्यार्थियों द्वारा स्वयं बनाये हुए परिधानों को पहनकर फैशन शो में हिस्सा लेना काफी सराहनीय रहा। सभी प्रतियोगिताओं के पश्चात पंजाबी सूफी गायक डॉ अनादि मिश्रा ने जब अपने गानों पर प्रस्तुति से समाँ बाँधा तो लोग थिरकने पर मजबूर हो गए। रोटरी की तरफ से आयोजित 14वे दिवाली मेले में स्टॉलवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रसिद्ध समाजसेवी संदीप गर्ग ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की और 3 सी चैतन्य करियर कंसलटेंट के निदेशक हरनेक सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पार्कलैंड मोटेल के चेयरमैन अंकित बन और गैलेक्सी बासमती राइस तरावड़ी के चेयरमैन विजय गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कनन फूड के डायरेक्टर विजेंद्र गोयल, हिमालयन ग्रुप के डायरेक्टर विकास बंसल, मिगलानी स्वीट्स के डायरेक्टर राजेश मिगलानी व एम एस दर्जी कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में शामिल हुए| मुख्य अतिथि संदीप गर्ग ने अपने संबोधन में रोटरी द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रहे समाज सम्बंधित कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि लोग सरकार व कानून से ज्यादा सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों को ज्यादा तवज्जो देते है और रोटरी खुद उस दिशा में प्रयास कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरनेक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने बच्चों की प्रतिभा को उच्च स्तर पर पहुँचाने के लिए पिछले कईं वर्षों से ये जो कदम उठाया हुआ है वो वास्तव में सराहनीय कदम है और इनके प्रयासों से लाडवा का नाम प्रतिभाओं के मामले में बहुत ऊपर गया है। क्लब की तरफ से मुख्यातिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथियों व प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्लब की तरफ से एशियन गेम्स चीन में शूटिंग में रजत पदक विजेता लाडवा की बेटी रमिता जिंदल, मेडिकल के क्षेत्र में लाडवा का नाम रोशन करने वाले केशव गर्ग व स्केट हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले अर्णव गुप्ता को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया| कार्यक्रम के दौरान 15 लक्की ड्रा पुरस्कार भी निकाले गए। जिसमें माइक्रोवेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर, स्टीम प्रेस, गैलेक्सी बासमती राइस व सियाराम सफारी सूट के साथ साथ 3 सी चैतन्य के गिफ्ट हैंपर शामिल रहे। इस अवसर पर रोटरी प्रधान अंकुर गुप्ता, सचिव इशांत गोयल, रोटरेक्ट प्रधान गौरव गंभीर, सचिव शुभम गर्ग, इनरव्हील प्रधान अंजलि गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन दुर्गेश गोयल, प्रोजेक्ट को-चेयरमैन चिराग मेहता व सुमित गोयल, विजेंदर गोयल, रंजना गोयल, गुरप्रीत कौर, डॉ अमृत गर्ग, दीपक सिंघल, अरुण करूड़वाल, विकास सिंघल, सुनील गर्ग, अमित सिंघल, राजेश वर्मा, अनुभव गर्ग, संजीव जिंदल, शैलेन्द्र चौधरी, अश्वनी गोयल, भूपिंदर सिंह, डिंपल गुम्बर, रविकांत गिरधर, अमित कंसल, पवनीश गोयल, ऋषभ सिंघल, डॉ मनोज गर्ग, सतपाल धीमान, मनोज गुप्ता, मुकेश सिंगला, महेश गर्ग, अमन चोपड़ा, अनिल मलिक, अरविन्द जिंदल, सुमीत गर्ग, विपिन मित्तल, अशोक गुप्ता, दीपक बंसल, अनुभव मिगलानी, शुभम धीमान, सुमित गोयल, इशांत गर्ग, अक्षय गर्ग, वकुश गर्ग, अखिल गर्ग, देवांकुर गर्ग, वरुण, यश, सार्थक, मनन जिंदल, अगम गोयल, सौरभ, चिराग मेहता, शुभम गर्ग, राहुल धीमान, शुभम सिंघल, अंकित गर्ग, गीतांश करूड़वाल, डॉ भावना गुप्ता, डॉ रीचा सिंघल, प्रोमिला कवात्रा, संगीता गर्ग व परमीत कौर देव सहित तीनों क्लब के सदस्य व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *