दशहरा कमेटी की तरफ से चल रही है जोर-शोर से तैयारियां, थीम पार्क में 65 फुट का रावण, 60 फुट का कुम्भकरण और 50 फुट का बनाया जाएगा मेघनाद का पुतला
कुरुक्षेत्र 19 अक्टूबर कुरुक्षेत्र में दशहरा कमेटी की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव-23 बडी धूमधाम और परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व दशहरा पर उत्सव का आयोजन थीम पार्क में होगा। यहां पर कमेटी की तरफ से रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले बनाए जाएंगे, यह पुतले मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेेंगे। इस दशहरा कमेटी की तरफ से दशहरा उत्सव-23 को मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।
दशहरा कमेटी के प्रधान अमित गुलाटी, महासचिव फतेह चंद गांधी ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दशहरा कमेटी की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी दशहरा पर्व को परम्परा अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव का आयोजन थीम पार्क में होगा, इस थीम पार्क में 65 फुट का रावण, 60 फुट का कुम्भकरण और 50 फुट का मेघनाद का पुतला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले आकर्षण का केन्द्र होंगे तथा थीम पार्क में रंग बिरंगी आतिशबाजी का नजारा भी देखने योग्य होगा। इतना ही नहीं थीम पार्क में भगवान शिव, पार्वती, राधा-कृष्ण और हनुमान की झांकियां भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में हजारों की संख्या में लोग शिरकत करेंगे और अपनी आंखों से बुराई पर अच्छाई की जीत को होता हुआ देखेंगे। यह उत्सव कुरुक्षेत्र के त्यौहारों में मुख्य उत्सव रहता है और हर वर्ष कुरुक्षेत्र और आस-पास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचते है। इस उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए प्रशासन से अपील की गई है और दशहरा कमेटी की तरफ से भी राष्ट्रीय पर्व दशहरा को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस उत्सव में दशहरा कमेटी के साथ-साथ अन्य संस्थाएं भी बढ़चढ़ कर भाग लेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *