विभिन्न प्रोग्राम्स में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए फ्रेश अभ्यर्थी 24 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 के लिए यूटीडी/यूआईईटी के विभिन्न प्रोग्राम्स में प्रतिक्षा सूची दाखिले करने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ाया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि प्रतिक्षा सूची से दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 22 अगस्त को व फीस 23 अगस्त तक 1500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ भरनी होगी। वहीं दूसरी सूची 24 अगस्त व फीस 25 अगस्त तक, तीसरी सूची 26 अगस्त व फीस 28 अगस्त तक तथा अंतिम सूची 29 अगस्त को व फीस 31 अगस्त तक भरनी होगी।
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि यूटीडी/यूआईईटी के विभिन्न प्रोग्राम्स में रिक्त सीटों के लिए फ्रेश अभ्यर्थियों से ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर 22 अगस्त से 24 अगस्त के बीच अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा दाखिला पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही दाखिला की प्रथम मेरिट सूची 25 अगस्त को व फीस 26 अगस्त तक 1500 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ भरनी होगी। दूसरी सूची 28 अगस्त को व फीस 29 अगस्त तक जमा करनी होगी। अंतिम सूची 30 अगस्त को लगेगी तथा फीस 31 अगस्त तक भरनी होगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *