अम्बाला, 22 अगस्त-
गेल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बंतो कटारिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आग्रह किया है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर गांव, तहसील और जिले में विकास का दीपक जलाना है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास केवल एक नारा नहीं हैं और इसे हर पल आत्मसात करने की जरूरत हैं। सबका साथ, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं।
बंन्तो कटारिया ने कहा की आजादी के इतने समय बाद तक विद्युतीकृत किए गए 18,000 गांव में से अधिकांश दुर्गम और दूरदराज के इलाकों में से हैं। सरकार पिछले 8 वर्षो में नल का पानी, सडक़ और गैस कनेक्शन लाने के लिए मिशन मोड में काम किया हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने प्रदेश के अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगो को बड़ी राहत दी है, साथ ही सूबे की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के निर्देश दे दिए है।
बंन्तो कटारिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा। पंचकूला से महेंद्रगढ़ तक और यमुनानगर से सिरसा तक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने  2017 से 2019 तक 685 अनाधिकृत कालोनियों और को नियमित किया गया है।
बंंन्तो कटारिया ने कहा 2014 से पहले की बात करें पिछली सरकार की तो उस दौरान की 874 और मुख्य्मंत्री मनोहर लाल की सरकार के कार्यकाल के दौरान की 1100से अधिक अनाधिकृत कलौनियों को नियमित किया गया है। वहीं 1856 अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का काम जारी है।
बंन्तो कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना व अन्य योजनाओं में 31,000 रुपए से लेकर 71,000 रुपए तक राशि दी जाती है। इस न्यूनतम 31,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 41,000 रुपए करने की का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *