कुरुक्षेत्र 13 अगस्त हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सितंबर-2023 (सीटीपी, रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय एवं आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार कैटेगरी) के लिए विलंब शुल्क 1000 रुपए  सहित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाकर 15 अगस्त 2023 कर दिया गया है। पहले यह 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षार्थी समय रहते बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध दिशा-निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के परीक्षार्थियों को प्रायोगिक विषय/विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपए अतिरिक्त शुल्क देय होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *