मौके पर ही पांचों को दिया पेंशन शुरू होने का सर्टिफिकेट
लोगों का जीवन सरल बनाना हमारी प्राथमिकता:मनोहर लाल
बाबैन 11 अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता लोगों का जीवन सरल बनाना है। इसलिए परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज लाडवा हल्के के रामशरण माजरा गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए कही। परिवार पहचान पत्र की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनने के बाद लोगों को बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल कार्डों के लिए किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने मौके पर ही 60 साल से ऊपर की आयु के बुजुर्गों को जनसंवाद कार्यक्रम में बनाए गए डेस्क पर भेजा और मौके पर ही परिवार पहचान पत्र की डिटेल डालने के बाद पांचों की पेंशन शुरू हो गई। मुख्यमंत्री ने पांचों को बुढ़ापा पेंशन शुरू होने संबंधी सर्टिफिकेट दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त और बिना द्मड्डह्म्ष्द्धद्ब ड्डह्वह्म् बिना पर्ची एक नौकरी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राम राज्य जी कल्पना को धरातल पर उतारने का काम हमारी सरकार कर रही है। गांव को दी दो करोड़ सत्तर लाख के सामुदायिक केंद्र की सौगात
मुख्यमंत्री ने आज रामशरण माजरा गांव में दो करोड़ सत्तर लाख रुपए की लागत के बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। उन्हीं बताया कि परिवार पहचान पत्र योजना शुरू होने के बाद अब प्रत्येक गांव को उनकी आबादी के हिसाब से प्रतिवर्ष ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक वर्ग रामशरण माजरा को गांव की आबादी एक हिसाब से 68 लाख रुपए राज्य सरकार की तरफ से ग्रांट विकास कार्यों के लिए मिलेगी।
चार को दिए व्हील चेयर और सुनने की मशीन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव के चार लोगों को व्हील चेयर और सुनने की मशीन दी।
तीन को जन्मदिन पर दी बधाई और दिए उपहार
मुख्यमंत्री ने रामशरण माजरा के तीन लोगों को मंच पर बुलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें उपहार भी दिए। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश एक प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन पर बधाई दी जाती है।
मेरा दो करोड़ अस्सी लाख लोगों का परिवार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेरा दो करोड़ अस्सी लाख लोगों का परिवार है। प्रदेश एक हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। प्रत्येक व्यक्ति का सुख दुख मेरा सुख दुख है।
युवकों, महिलाओं और सरपंचों से की सीधी बात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में पांच युवकों, पांच महिलाओं और पांच सरपंचों से भी सीधी बात की। युवकों की बात पर उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों से शिकायत संबंधी मामलों की जानकारी ली और उनके समाधान के आदेश दिए। एक महिला द्वारा कबूतरबाजी के एक मामले में पुलिस अधीक्षक को मामला देखने और पीडि़त के पैसे वापस दिलाने का आदेश दिया।
आयुष्मान और चिरायु योजना से मिल रहा लाखों लोगों को लाभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश ने लाखों परिवारों को आयुष्मान और चिरायु योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे दो लोगों से बात भी की, जिन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि रामशरण माजरा में 11सौ लोगों का यह कार्ड बना है और 62 लोगों को इस कार्ड का लाभ मिला है जिनके इलाज पर 21 लाख का खर्च आया है। एक व्यक्ति का बिल 3 लाख पैंसठ हजार रुपए आया है जबकि एक अन्य व्यक्ति का बिल तीन लाख चार हजार रुपए का आया है। मुख्यमंत्री ने इलाज कराने वाले एक व्यक्ति से अस्पताल में पैसे मांगने की शिकायत पर इलाज पर हुए खर्च की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश सीएमओ को दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 11 भर्ती रद्द हुई।  हमने हर भर्ती को पारदर्शिता से पूरा किया।द्य है। इतना ही नहीं हमने पिछली सरकारों के विवादों का भी निपटारा किया है। हमारी सरकार ने 50 हजार युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रामशरण माजरा गांव के 25 आवेदन आए थे। इनमे से 19 को ऋण मिल चुका है। शेष 6 को भी जल्द ऋण मिल जायेगा। महिलाओं के 7 सेल्फ हेल्प ग्रुप हैं गांव में। इनमें से कई समूहों को दस दस लाख रुपए की सहायता बैंकों से मिली। भैंसों को डेयरी खुलवाई। लघु उद्योग स्थापित करें। दो करोड़ 75 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य हुए हैं। आप के गांव की आबादी के हिसाब से गांव के लिए राज्य सरकार से 68 लाख रुपए प्रति वर्ष आयेंगे।
गांव की महिला सरपंच को कहा, स्वयं सरपंची करें
मुख्यमंत्री ने गांव की महिला सरपंच को कहा कि हमने पढ़ी लिखी पंचायतें दी हैं। उन्होंने सरपंच को सरपंची स्वयं करने को कहा। इस मौके पर कई लोगों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याएं भी मुख्यमंत्री एक समक्ष रखी जिनके संबंध में मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर पवन सैनी भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *