कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नई अनाज मंडी में की गई रिहर्सल, स्कूली बच्चों ने जमकर की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल
शाहबाद 10 अगस्त शाहाबाद उपमंडल में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नई अनाज मंडी शाहबाद में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर नई अनाज मंडी शाहाबाद में रिहर्सल की गई। उपमंडल अधिकारी नागरिक पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा आज नई अनाज मंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा परेड का पूर्वाभ्यास किया गया।
एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में डिवाइन स्कूल,डीएवी सेनटरी पब्लिक स्कूल, माता रुकमणी स्कूल, डीएवी रामप्रसाद स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, विश्वास पब्लिक स्कूल तथा सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि उपमंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं की स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लें। परेड में एनसीसी आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद, एनसीसी एम एन कॉलेज शाहाबाद, एनएसएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद व खरींडवा तथा बैंड गीता विद्या मंदिर शाहाबाद स्कूल के बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया। इस मौके पर रिहर्सल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहबाद के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिंह, डॉ सुप्रिया शर्मा, अमरीक, मेहरभान, रितिका, अवशीश शर्मा आदि मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *