पदाधिकारियों द्वारा गोबिन्दपुरी शमशान घाट में चल रहे  निर्माण कार्यों का लिया गया जायजा
अम्बाला शहर 6 अगस्त: खत्री जनकल्याण सभा रजि॰ अम्बाला शहर की कार्यकारिणी की बैठक आज गोबिन्दपुरी शमशान घाट, अम्बाला शहर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में गोबिन्दपुरी शमशान घाट में चल रहे  निर्माण कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। जिसमें गोबिन्दपुरी में मुख्य द्वारों का निर्माण, ऋषियों की कुटिया का निर्माण, कैलाश पर्वत पर गुफा का निर्माण इत्यादि कार्यों का जायजा लिया गया। आज की बैठक में मुख्य सलाहकार सुरजीत आंगरा के पूज्य पिता स्वर्गीय श्री साखुराम जी आंगरा की पुण्य तिथि पर सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण करके उनको नमन किया गया। बैठक में जतिन्द्र मल्होत्रा संरक्षक, बद्रीनाथ, विनोद किशोर उपप्रधान, सुरिन्द मल्होत्रा महामंत्री, मुकेश कपूर मंत्री, अनिल प्रसाद कोषाध्यक्ष, अशोक माकण, जोगिन्द्र हाण्डा, प्रमोद मल्होत्रा, सुरिन्द्र घई, ओम प्रकाश, चेतन, लविश, जतिन, राजन, पंकज, युगवंश, छविन्द्र कुमार, विशाल आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *