बाढ़ के मुआवजे, एनडीसी, प्राॅपर्टी आईडी और विकास कार्यों के लिए विनोद शर्मा व असीम गोयल के घर के बाहर लगाएंगे धरना – विनोद धीमान
अम्बाला 6 अगस्त:
आम आदमी पार्टी नेता विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता करते हुए एक फोटो दिखाई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी व राज्य सभा सदस्य माननीय कार्तिक शर्मा और स्थानीय विधायक असीम गोयल एक साथ दिखाई दे रहे हैं। विनोद धीमान ने कहा कि जब अम्बाला जिला बाढ़ में डूबा हुआ था तब माननीय मुख्यमंत्री अम्बाला का हवाई दौरा करने आए थे। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आपदा के समय में भी राज्य सभा सांसद कार्तिक सभा व स्थानीय विधायक असीम गोयल बुके लेकर एयरपोर्ट पर खड़े थे और आज अम्बाला शहर के रेलवे स्टेशन के सौदर्यकरण के नाम पर कार्तिक शर्मा व असीम गोयल एक मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गुणगान करते नजर आए और कार्तिक शर्मा व असीम गोयल किस तरह से एक दूसरे का अभिनन्दन कर रहे हैं यह फोटो भी उन्होंने जारी की। उन्होंने कहा कि आज  विनोद शर्मा की पार्टी का कोई भी पार्षद इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। यह भी इनकी कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उन्होंने कहा कि विनोद शर्मा ने 2014 में व 2019 में बीजेपी व असीम गोयल के वोटें मांगी जिसका इनाम देते हुए बीजेपी एक भी विधायक न होते हुए विनोद शर्मा के बेटे कार्तिक शर्मा को राज्य सभा मैम्बर बनाया है। जिसमें असीम गोयल ने कार्तिक शर्मा को  राज्य सभा चुनाव में वोट दी और जब नगर निगम में किसी भी प्रकार की कमेटियां बननी होती हैं तब मुख्यमंत्री जी इनके बीच समझौता करवा देते हैं और यह एक होकर सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चाहिए कि विनोद शर्मा, विधायक असीम गोयल व मेयर शक्तिरानी शर्मा के बीच में जल्द से जल्द समझौता करवाकर एक समन्वय कमेटी इन दोनों नेताओं के प्रतिनिधियों की बना दी जाए ताकि अम्बाला में रूके हुए विकास कार्यों के लिए जो यह एक दूसरे पर टीका टिपप्णी करते हैं वह खत्म होने के साथ-साथ अम्बाला शहर के रूके हुए प्रोजेक्ट जल्द से जल्द सुचारू रूप से चल सकें।
विनोद धीमान ने कहा कि यह प्रेस वार्ता आज आम आदमी पार्टी या किसी नेता की नहीं है। यह आज अम्बाला शहर की जनता की आवाज है। अम्बाला शहर की जनता माननीय विनोद शर्मा जी, कार्तिक शर्मा जी व स्थानीय विधायक असीम गोयल से यह जानना चाहती है कि अम्बाला शहर में बाढ़ के कारण किसानों के मुआवजे के लिए कब एक होंगे। बाढ़ के कारण अम्बाला शहर के नागरिकों के मुआवजे के लिए आप कब एक होंगे। एनडीसी के लिए लाईनों में लगे हुए लोगों के लिए आप कब एक होंगे, प्राॅपर्टी आईडी के लिए धक्के खा रहे लोगोें के लिए आप कब एक होंगे और अम्बाला के रूके हुए विकास कार्य करवाने के लिए आप कब एक होंगे और अम्बाला शहर में रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोगों के लिए आप कब एक होंगे क्योंकि इन रेहड़ी फड़ी वालों ने मेयर शक्ति रानी शर्मा जी के जिन्दाबाद के नारे क्या लगाए कि यह बात स्थानीय विधायक को हजम न हुई और वो आज 50 दिन से धरने पर बैठे हैं। जब आप मुख्यमंत्री के स्वागत में एक मंच पर आ सकते हो तो गरीब लोगों के लिए कब एक मंच पर आओगे।
विनोद धीमान ने कहा कि जब शहर के विकास की बात आती है तो विनोद शर्मा व शक्तिरानी शर्मा कहते हैं कि स्थानीय विधायक काम नहीं होने दे रहा और विधायक कहते हैं कि मेयर काम नहीं होने दे रही और जब कोई छोटे से छोटा उद्घाटन करना हो तो इन दोनों में श्रेय लेने की होड़ इतनी ज्यादा लग जाती है कि ये एक दूसरे का पीछे छोड़ जाते हैं। आज पूरे शहर के देखा कि रेलवे स्टेशन की सफेदी के ठेके का श्रेय लेने के लिए दोनों पार्टी नेताओं के समर्थक नारे लगाते हुए दिखाई दिए। आज यह जनता का सवाल है कि आप हमारे मुद्दों पर कब इक्ट्ठे होंगे। जनता का सवाल है कि विधानसभा चुनाव व अम्बाला शहर नगर निगम चुनाव में किए वादे जिनमें 2000 नौकरियां, एनडीसी प्रथा खत्म करना, नई प्राॅपटी आईडी को खत्म करना और जो 20 गांव नगर निगम में आए उनके लाल डोरे का टैक्स माफ करने के वादे कम पूरे होंगे। इन सब के लिए आप कब इक्ट्ठे होंगे। अब दोनों ही नेता मुख्यमंत्री के अधीन काम कर रहे हैं इसलिए इनको अपने किए हुए वादे भी पूरे करने चाहिए।
विनोद धीमान ने कहा कि अगर जल्द ही बलदेव नगर, मनमोहन नगर, हीरा नगर और गांव में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का मुआवजा और एनडीसी का सरलीकरण व प्रापर्टी आईडी में आ रही दिक्कतों को जल्द ही दूर न किया गया तो जल्द ही विधायक असीम गोयल व पूर्व विधायक विनोद शर्मा के घर के बाहर धरना लगाया जाएगा क्योंकि कार्तिक शर्मा ने अभी गांव व शहर में जाकर वादा किया था कि हर घर को 80 हजार रूपये का मुआवजा दिलवाया जाएगा लेेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *