चंडीगढ़ की पार्किंग पॉलिसी पर घमासान बढ़ता जा रहा है। पंजाब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ की पार्किंग पॉलिसी को लेकर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चंडीगढ़ द्वारा बढ़ाए गए पार्किंग रेट और पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर लगाए गए डबल पार्किंग रेट की शिकायत की है। 25 तारीख को नगर निगम चंडीगढ़ की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था।

चंडीगढ़ के कांग्रेसी पार्षदों ने भी सत्ता पक्ष का साथ दिया था। उनकी सहमति से ही यह प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अब इसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गइ्र है। मामले में चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता पहले ही कह चुके हैं कि अगर हरियाणा और पंजाब चंडीगढ़ के डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह और चंडीगढ़ के लोगों के लिए आरक्षण देते हैं तो वह चंडीगढ़ में उनके प्रदेश से आने वाली गाड़ियों को मुफ्त पार्किंग देंगे।

राजधानी में दोगुने चार्ज क्यों- राजा वड़िंग
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गवर्नर पुरोहित को लिखी चिट्ठी में कहा है कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है। यहां पर पंजाब के लोग रोजी रोटी कमाने, पढ़ाई, चिकित्सा एवं अन्य दूसरे कामों से हर रोज आते हैं। अगर यहां पर पार्किंग के शुल्क दोगने हो जाएंगे तो इसका असर उन सभी पर पड़ेगा। UT के प्रशासक होने के नाते गवर्नर पुरोहित को इस फैसले को पारित नहीं करना चाहिए।

नगर निगम का भेदभाव पूर्ण निर्णय
अकाली दल के कई नेताओं ने गवर्नर पुरोहित को चिट्ठी लिखी है। इसमें चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा ट्राइसिटी के वाहनों को छोड़कर चंडीगढ़ आने वाले सभी वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना करने के फैसले को भेदभाव पूर्ण बताया गया है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *