कुरुक्षेत्र 18 जुलाई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. प्रदीप मील ने कहा कि कुरुक्षेत्र में बाढ़ के पानी के कारण जिन किसानों की धान की फसल नष्ट होने के साथ-साथ खराब हो गई है, उनके पास अब धान की पौध तैयार करने का भी समय नहीं है। ऐसे में कुछ किसान सामने आए है जो किसानों की मदद करना चाहते है।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त शांतनु शर्मा के आदेशानुसार उन किसानों से संपर्क किया जा रहा है जो किसानों को धान की पौध निशुल्क उपलब्ध करवा सकते है। इस मामले में काफी सफलता भी मिली है। जींद जिला के गांव खरड़वाल के किसान विक्रम सिंह (98123-13005, 79000-70700) ने किसानों को निशुल्क धान पौध देने का फैसला लिया है। इस क्षेत्र के किसान जींद के किसान विक्रम सिंह से संपर्क करके धान की पौध ले सकते है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हांसी बरवाला रोड पर गांव महजत सिसाय भाटला लिंक रोड पर अजय चहल की पौधशाला है। इस पौधशाला में धान की पौध तैयार है। इस पौधशाला में 1121, 1509, 1692, 1718 व 1847 किस्म की धान की पौध उपलब्ध है। इस किसान द्वारा धान की पौध उखाड़ने के लिए लेबर और सीधे किसान के खेत में पहुंचाने की सुविधा भी दी जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *