करनाल, 28 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवर्स अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक पात्र महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक विभाग के पोर्टल “https://wcdhry.gov.in” (https://wcdhry.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कारों से संबंधित दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
