केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
एडीसी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की ली बैठक, समय रहते तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
करनाल, 30 अक्तूबर। 
 एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और समय रहते सभी तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करें।
एडीसी सोनू भट्ट वीरवार को एडीसी कार्यालय में हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक नवंबर हरियाणा के गठन के दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इसलिए सभी इस आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी सभी वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्तियों की इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला उच्च शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे विद्यार्थियों को इन विधाओं में भाग लेने के लिए तैयारियां करवाएं। सभी गतिविधियां थीम आधारित होनी चाहिए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस कार्यक्रम का आयोजन भव्य और गरिमामयी ढंग से किया जाएगा जिसमें हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में जिला के महाविद्यालयों और विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर सीटीएम मोनिका शर्मा, डीडीपीओ कंचन लता, उप निगम आयुक्त अभय सिंह, एक्सईएन संदीप सिंह, डीएचईओ डॉ अनीता जून, डब्ल्यूसीडीपीओ मीना रतन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *