केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व जिला के सभी विधायक एवं गणमान्य व्यक्ति होंगे शामिल
यूनिटी पदयात्रा एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर कर्ण लेक पर होगी समाप्त
करनाल, 30 अक्तूबर। 
  भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि भारत की एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर को प्रात: 11.00 बजे यूनिटी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। पदयात्रा में केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री एवं करनाल लोकसभा सांसद मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व जिला के सभी विधायक एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। यह पदयात्रा एनडीआरआई चौक से प्रारंभ होकर कर्ण लेक पर समाप्त होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर वीरवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में यूनिटी पदयात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस यात्रा के माध्यम से हम उस पुरुषार्थ को नमन करेंगे, जिन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का स्वरूप दिया। सरदार पटेल जी को लौह पुरुष कहा जाता है। लेकिन उनके व्यक्तित्व की असली शक्ति केवल लौह जैसी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं थी, बल्कि उनका अडिग विश्वास था कि भारत एक है, भारत अखंड है और भारत सदा-सर्वदा अखंड रहेगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत 2047 के संकल्प के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने रियासतों को जोड़ा था। हमें उनके सपनों को जोड़ना है। सरदार पटेल जी ने नक्शे पर भारत को एक किया था, हमें दिलों और आत्माओं में भारत को एक करना है। प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में उसे पूरा करना होगा। उन्होंने जिला वासियों का आह्वान किया कि वे इस पदयात्रा में शामिल होकर इस पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं।
पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल पर करे रजिस्ट्रेशन:सुरमयी शर्मा

इस अवसर पर मेरा युवा भारत की उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 2 नवम्बर को प्रात: 11.00 बजे यूनिटी पदयात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि  इस पदयात्रा में भाग लेने वाले इच्छुक  युवा माय भारत पोर्टल पर यूनिटी मार्च इवेंट (क्विज़, रील एवं प्रदीप प्रतियोगिता) में https://mybharat.gov.in/pages/unity_march लिंक पर यूथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकरण और गतिविधियाँ https://mybharat.gov.in/pages/unity पर हो रही हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें।
उन्होंने कहा कि  अभियान के तहत 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक जिला स्तरीय पदयात्राएँ निकाली जाएंगी। जिला में 3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी। पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री-इवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रमाण-पत्र वितरण होगा।
इस अवसर पर यात्रा संयोजक पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, सहसंयोजक गुलाब सिंह मुनक,गौरव नागपाल मनोनीत पार्षद, मदन गुर्जर कार्यालय प्रमुख एवं जिला मीडिया प्रमुख डॉ अशोक कुमार मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *