समाध बाबा भगवान गिरी सेवा समिति करेगी आयोजन, अधिक से अधिक संख्या में प्राप्त करें इस पावन पर्व का पुण्य लाभ
करनाल, 29 अक्टूबर : समाध बाबा भगवान गिरी सेवा समिति के संचालक स्वामी कृष्णानंद पुरी महाराज ने बताया कि स्थानीय गौशाला निगदू में आज गोपाष्टमी उत्सव बड़े श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन समस्त गोभक्तों द्वारा मिलकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत हवन सुबह 8 बजे, गौपूजन  9 बजे तथा सत्संग प्रारंभ सुबह साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। इसके पश्चात दोपहर साढ़े 12 बजे से श्रद्धालुओं में भंडारा वितरित किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। स्वामी कृष्णानंद पुरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में नीलोखेड़ी हल्का के विधायक भगवान दास कबीरपंथी मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वहीं मठाधीश श्रीराम, लोहारू उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ी समाज संगठन, करनाल से महेन्द्र मेहला, महिला उपाध्यक्ष भाजपा मीना चौहान, बलराम कैंसा, कप्तान श्रीराम गुप्ता,  राजकुमार गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस आयोजन में श्री कृष्णानंद पुरी जी महाराज के सान्निध्य में गोसेवा, सत्संग और भजन संध्या का लाभ संगत को प्राप्त होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक गर्ग (लक्की) द्वारा की जाएगी। समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिति के आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गोसेवा में भाग लें और इस पावन पर्व का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *