गन्ने का दाम देश में सर्वाधिक करने पर जताया आभार
पिहोवा 23 अक्टूबर – प्रदेश में गन्ने का दाम बढ़ाए जाने से उत्साहित किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हुए कार्यक्रम में मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच के नेतृत्व में किसान चंडीगढ़ पहुंचे। चेयरमैन तरणदीप वड़ैच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गन्ने का दाम 400 से बढ़कर 415 रुपए किया है। जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस प्रयास से लाखों किसान लाभान्वित होंगे और फसल विविधीकरण की प्रक्रिया की तरफ उनका रुझान बढ़ेगा। किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को गन्ने भेंट करके आभार व्यक्त किया। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने तरणदीप सिंह वड़ैच को मार्केट कमेटी का चेयरमैन और सुशील मित्तल को वाइस चेयरमैन बनाने पर भी हलका पिहोवा की तरफ से सरकार का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि धान की फसल बिकने के बाद 72 घंटे के अंदर सभी के खातों में भुगतान राशि पहुंच रही है। फसल अवशेष प्रबंधन में सहयोग करने वाले किसानों के लिए भी सरकार ने प्रोत्साहन राशि में वृद्धि करके 1000 से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रति एकड़ कर दिया है। यह किसान हित में सराहनीय कदम है। इस अवसर पर रघबीर चट्ठा, विनोद बंसल, श्याम बहल, सुरेशपाल बीबीपुर, जगजीत सिंह, सुखबीर ईशाक, अरुड़ सिंह वड़ैच, ज्ञानचंद चुनियां फार्म, गुरविंदर वड़ैच, रवि वड़ैच, राजा विर्क, अमरजीत विर्क, हरगुण वड़ैच गुमथला गढू, सतनाम सिंह, आलम विर्क, सुरजीत सिंह, मालक सिंह, बलविंदर सरपंच आदि ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *