केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत
डीसी उत्तम सिंह ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
करनाल, 22 अगस्त। 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2025 को प्रात: 11 बजे डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेगे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और प्रबंधों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण को सलाम करने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में रुचि लेने और इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस मौके पर एडीएम अनुभव मेहता, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठकराल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *