रासायनिक प्रयोग वाले फलों और सब्जियों के इस्तेमाल से बचना चाहिए : डा. सी.बी. सिंह
कुरुक्षेत्र, 1 मई : आजकल गर्मी का मौसम चल रहा है तो अधिक मात्रा में हरी सब्जियों एवं फलों का प्रयोग होता है। इस बीच कृषि वैज्ञानिकों ने गर्मियों में ताज़ी सब्जियों और फलों का ही सेवन करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने बताया कि गर्मियों के मौसम में ताज़ी सब्जियां और फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें गर्मी के मौसम में होने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का मुकाबला करने की क्षमता होती है। डा. सिंह ने कहा कि ताज़ी सब्जियां और फल गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने और पोषक तत्वों की पूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गर्मी के मौसम में लू, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याएं आम होती हैं। ताज़ी सब्जियां और फल इन समस्याओं से बचाव में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खीरा, तरबूज, करेला, टमाटर, और खरबूजा जैसी सब्जियां और फल गर्मी के मौसम में आसानी से उपलब्ध होते हैं और शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसी के साथ कृषि वैज्ञानिक ने सलाह दी कि ताज़ी सब्जियों और फलों को धोकर और अच्छी तरह से साफ करके ही सेवन करें। स्वास्थ्य जानकारों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा फलों और सब्जियों को ताजा दिखाने के लिए, उनकी चमक बनाए रखने के लिए भी कुछ रसायन इस्तेमाल किए जाते हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। डा. संदीप छाबड़ा के अनुसार रासायनिक प्रयोग वाले फलों और सब्जियों के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्योंकि इससे स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। रसायन युक्त फलों और सब्जियों के सेवन से बीमारियाँ हो सकती हैं। कुछ फल और सब्जियों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है। ये रसायन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।

फोटो परिचय : कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *