-कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने दिए निर्देश,जल्द जारी किए जाएंगे
कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल।
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के निर्देशानुसार अब विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के वाहनों पर विशेष स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा। यह कदम कुलपति प्रो. धीमान की सुरक्षा के प्रति सजग दृष्टिकोण और विश्वविद्यालय में अनुशासन व सुव्यवस्था कायम रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि इन वाहनों के लिए विशिष्ट पहचान वाले स्टीकर जारी किए जाएंगे,जिनमें वाहन और संबंधित व्यक्ति की जानकारी अंकित होगी। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में अनधिकृत वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
आयुष विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.) मनोज कुमार ने बताया कि संस्थान के सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को ई-मेल के जरिए सूचित किया गया है। इसके लिए सभी को निर्धारित प्रपत्र भरकर वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र जमा कराना होगा, जिसके बाद स्टीकर वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डॉ. मनोज ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *