यमुनानगर में होने वाली रैली को लेकर नगर परिषद के पार्षदों की लगाई डयूटी
कुरुक्षेत्र, 11 अप्रैल। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 अप्रैल को यमुनानगर में होने वाली रैली को लेकर शहर के लोगों के साथ-साथ नगर परिषद के पार्षदों में उत्साह है। कुरुक्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं के रैली में जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री इस रैली में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शुक्रवार को नगर परिषद चेयरमैन माफी ढांडा के साथ सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में नगर परिषद के पार्षदों के साथ यमुनानगर की रैली को सफल बनाने के लिए मीटिंग कर रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को रैली में लेकर जाने के लिए पार्षदों की डयूटियां लगाई।
सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरों को समृद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित, नशा मुक्त और आत्मनिर्भर बनाने की खातिर शहरी निकायों के लिए नीतियां बनाकर लागू की हैं। प्रदेश की प्रगति के हरियाणा सरकार सदैव शहरी निकायों के सहयोग के लिए तैयार रही और आगे भी रहेंगी। शहरों में सरकार के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने का दायित्व आप सभी पार्षदों के कंधों पर है। पार्षद ही शहर को विकसित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पार्षदों के समक्ष सरकार की 10 सालों की परियोजनाओं और उपलब्धियों को रखते हुए कहा कि प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति को आधार बना कर ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएंगी। इस प्रदेश के सभी हल्कों में छोटी और बड़ी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरा खाका भी तैयार कर लिया गया है। इस प्रदेश के हर व्यक्ति को खुशहाल बनाने की सोच लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही आमजन की एक-एक समस्या को तब्बजो देकर सरकार समाधान कर रही है।
इस मौके पर मलकीत ढांडा, पार्षद सुधीर चुद्य, कवि बजाज, टोनी बजाज सहित अन्य पार्षदगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *