नशा मुक्त हरियाणा में सहभागी बनने के संकल्प से रवाना किया। साइक्लोथॉन 2.0 को जिला के गांव-शहर में उम्दा समर्थन से कामयाबी की ओर प्रशस्त होगा नशा मुक्ति का मार्ग। दो दिन तक जिला में रही साइक्लोथॉन में रही रेवाड़ी जिला की सक्रिय भागीदारी। राव तुलाराम स्टेडियम से गांव कापड़ीवास तक साइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।
एंकर :: हरियाणा सरकार की नशा मुक्त हरियाणा की अवधारणा को सार्थक करने के उद्देश्य से निकल रही साइक्लोथॉन-2.0 दो दिन तक रेवाड़ी जिला में जागरूकता मुहिम चलाने के साथ ही बुधवार को नूंह जिला के लिए रवाना हो गई। जिस उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन 2.0 का रेवाड़ी जिला में स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन हुआ है उससे पूर्ण विश्वास उत्पन्न हो गया है कि आने वाले समय में रेवाड़ी जिला की नशा मुक्त हरियाणा में सक्रिय भागीदारी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के सान्निध्य में निकाली जा रही यह सामाजिक यात्रा प्रदेश की भावी पीढ़ी तथा युवाओं के लिए चरित्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी साबित हो रही है।
रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार प्रात: राव तुलाराम स्टेडियम के सामने साइक्लोथॉन 2.0 को भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली के साथ ही कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि, एसपी डा. मयंक, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, नगराधीश प्रीति रावत, डीएसपी डा.रविंद्र, डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के साथ साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइक्लोथॉन-2.0 राव तुलाराम स्टेडियम से गांव हांसाका, मसानी, धारूहेड़ा व कापड़ीवास गांवों में होते हुए अगले जिला में प्रवेश कर गई। सभी जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। आपको बता दें कि साइक्लोथोन साइकिल यात्रा कल रेवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश किया था। जहां काटूवास
विधायक, कार्यवाहक डीसी, एसपी स्वयं भी साइकिल चलाते हुए हजारों की संख्या मेंं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं खिलाडिय़ों के साथ साइकिल चलाते हुए नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में आगे रहे। विधायक ने कहा कि आज के दिन हमारे समाज में सर्वाधिक आवश्यकता व्यक्तित्व निर्माण की है। आज तक जितने भी हमारे देश के शूरवीर एवं कर्णधार हुए हैं उन्होंने अपने असाधारण व्यक्तित्व एवं उच्च विचारों से सदा दूसरों को प्रेरणा दी है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने साइक्लोथॉन में उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में रेवाड़ी क्षेत्र विकासात्मक स्वरूप के साथ बड़े बदलाव में भागीदार बनने जा रहा है, साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध भी चल रहे जन आंदोलन में रेवाड़ी जिला की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने खुशी जताई कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अहीरवाल क्षेत्र के विकास के प्रति पूर्णतया सजग हैं। धारूहेड़ा से आगे नीमराना तक नमो कॉरिडोर मेट्रो लाइन, वूमेन हॉस्टल, बागवानी उत्कृष्टता केंद्र, नया अस्पताल, बस स्टैंड, नगरपरिषद कार्यालय नए स्थान पर बनाए जाने तथा आधुनिक एंबुलेंस सेवा को शुरू करवाने जैसी विकास परियोजनाओं से रेवाड़ी एक नई तस्वीर बन कर उभरेगा। रेवाड़ी के विधायक ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि प्रदेश स्तरीय नशा मुक्ति अभियान की इस यात्रा में जो गीत बज रहा है, वह रेवाड़ी के शिक्षक सुधीर हरषु ने गाया है। इसी तरह हमारे प्रदेश का जो राज्य गीत बनाया गया है, उसमें भी रेवाड़ी का योगदान है। कार्यवाहक उपायुक्त के साथ विधायक ने इस मौके पर यात्रा में सहयोग देने के लिए उद्योगपति रिपुदमन गुप्ता, पंकज, आईएमए के डा. मनीष, डा. दीपक शर्मा व चिराग को सम्मानित किया।
हम सबका सांझा सपना, नशा मुक्त हो हरियाणा अपना सहित अनेक नशा मुक्ति से संबंधित नारों से सजी साइक्लोथॉन 2.0 यात्रा के दौरान राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों ने प्रेरक स्लोगन लिखे पोस्टरों से स्वागत किया और प्रतिभागियों पर पुष्प वर्षा की। विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी कहा कि नशे का हरियाणा में क्या काम। हमारा प्रदेश तो इस कहावत से विख्यात है कि जित दूध-दही का खाणा, वो म्हारा देश हरियाणा। नशा नाश का दूजा नाम, तन-मन-धन तीनों बेकाम जैस स्लोगन भावी पीढ़ी को नशा से दूर रहने के लिए  प्रेरित कर रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस यात्रा की विशेषता बताई कि पहले हमारे समाज में कोई व्यक्ति कड़ा संकल्प लेता था तो वह लोटे में नमक डालकर अपना प्रण दोहराता था। साइक्लोथॉन 2.0 में भी एसआई अशोक कुमार ने अपनी साइकिल पर लोटा सजाया हुआ है, जिसमें नागरिक नमक डालकर नशा न करने का संकल्प ले रहे हैं।
साइक्लोथॉन के रवाना होने के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में सामाजिक कुरीति को जड़मूल समाप्त करने की दिशा में अहम रहेगी। जन जागरूकता मुहिम के साथ मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होकर समान विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के माध्यम से आमजन को नशे के विरुद्ध शुरू किए गए युद्ध में भागीदार बनते हुए नशा मुक्त हरियाणा का लक्ष्य प्राप्त करना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *