कामदा एकादशी व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है भगवान श्रीहरि : दीपक पांडे
करनाल, 8 अप्रैल  : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में कामदा एकादशी बड़े ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सभी भक्तों के हाथों में गुलाब के फूल नजर आ रहे थे। बहुत से भक्तजनों ने निशान चढ़ाकर मन्नत मांगी। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं खुब कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को कामदा एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कामदा एकादशी पर व्रत रखने और पूजा करने से सुख, शांति, धन और खुशियां मिलती हैं। कामदा एकादशी का व्रत करने वालों को फल के रूप में भगवान श्रीहरि सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।  इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, राजेश गर्ग, एम.के गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *