अम्बाला 8 अप्रैल:  ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अम्बाला के आह्वान पर भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ब्राह्मण समाज की एक मीटिंग भगवान परशुराम भवन, बलदेव नगर अम्बाला शहर में बुलाई गई। जिसमें अम्बाला की अनेक सभाओं के चेयरमैन, प्रधान एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मीटिंग की अध्यक्षता डा. देवेन्द्र शर्मा चेयरमैन पीपली बाजार अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा ने की। कार्यक्रम के संचालक राजेन्द्र कौशिक  ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में अप्रैल माह में जिला भर की ब्राह्मण सभाओं द्वारा अपने स्तर पर भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम आयोजित करती हैं। इसके साथ ही सभी सभाएं अन्य सभाओं के कार्यक्रमों में ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन के रूप में शामिल होकर परशुराम जंयती के कार्यक्रम/शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। राजेन्द्र कौशिक मुख्य कोर्डिनेटर ने बताया कि 20 अप्रैल को विश्व ब्राह्मण संघ हरियाणा एवं ब्राह्मण एकता वेलफेयर सोसायटी जिला अम्बाला,  सनातन धर्म पुरोहित मंडल सोसायटी अम्बाला, 24 अप्रैल ब्राह्मण एकता शक्ति संगठन अम्बाला, 27 अप्रैल को भगवान परशुराम सेवा समिति बलाना, 28 अप्रैल को जिला ब्राह्मण सभा पीपली बाजार अम्बाला शहर, भगवान परशुराम सेवादल नारायणगढ द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्राएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मीटिंग में सुरेन्द्र  शर्मा राजू, संजीव पराशर, सुशील रान्याल, अतुल शर्मा, जगदीश लाल शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक, कपिल शर्मा, नरेन्द्र देव शर्मा, संजीव मोदगिल , देवी लाल शर्मा, सतीश शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा शास्त्री, संजीव शर्मा जंडली,  डा राम कुमार टुंडला, राज कुमार शर्मा, सुनील मटरु, प्रधान, शशी पाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुनील कुमार शर्मा ने अपने  विचार रखते हुए भविष्य में जयंती से लगभग दो मास पहले सभी सभाओं से विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाए। इस वर्ष समस्त सभाएं/संस्थाएं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एक दूसरे के जयंती कार्यक्रम में सहयोग करेंगे। सभी वक्ताओं ने अपने विचारों में राजेन्द्र कौशिक द्वारा अपने साथियों के साथ पिछले लम्बे समय से ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए किए जा रहे भरसक प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम अध्यक्ष सम्मानीय डा देवेंद्र शर्मा चेयरमैन द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि आज ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी ताकत दिखाने की आवश्यकता है इसलिए जिला स्तर पर ब्राह्मण समाज द्वारा किये जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में यदि प्रत्येक सभा/संस्था  के मुखिया 20/25  साथियों या अपनी  पुरी कार्यकारिणी सहित शामिल हो जायें तो भी बहुत बडी संख्या इकट्ठा होकर अपनी ताकत दिखा सकती है। अध्यक्ष महोदय द्वारा ब्राह्मण सभा पिपली बाजार द्वारा दिनांक 28/29-4-2025 को आयोजित किए जाने वाली भव्य शोभायात्रा एवं समस्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए आज की मीटिंग की सफलता के लिए सभी बंधुओं का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की ब्राह्मण सभा/सनातन सभा बलदेव नगर द्वारा सभी बंधुओं को चाय पान करवाने पर सभी बंधुओं ने सभा के प्रयासों की भुरी भुरी प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में महेश वशिष्ठ, प्रवीण कुमार, अश्वनी बावा, बिजेंद्र शर्मा,  सुशील कासल, सतीश कुमार बक्शी, माधव कुमार, दीपक कुमार शर्मा, हरप्रकाश पांडे, देवदत्त शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, उमेश दत्त कौशिक,  एडवोकेट मनिकांत शर्मा, एडवोकेट देवी दयाल भारद्वाज, तरसेम पाल शर्मा, हरीश कुमार शर्मा, कमल कुमार शर्मा, जयगोपाल शर्मा,  धीरज कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार पराशर, वेद प्रकाश शर्मा, परमानंद शर्मा,  जोगीन्द्र पाल शर्मा, तरसेम पाल शर्मा, मुकेश कुमार भारद्वाज, अरविंद कुमार शर्मा, दीपांशु कुमार शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, साहिल शर्मा , सतीश कुमार शर्मा , राजेश शर्मा गोल्डी, संजय मोदगिल , प्रवीण शर्मा, विकास शर्मा ,  तरसेम लाल शर्मा, अनुभव कुमार शर्मा, शिव कुमार कौशल , सुनील शर्मा , विकास शर्मा, विनोद कुमार , जितेंद्र कुमार शर्मा , एम के शर्मा , रमण कुमार शर्मा, विनय बक्शी, तिलक राज,  राजीव कुमार शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा आदि सभारी संख्या में ब्राह्मण बंधु शामिल हुए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *