हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में पहुंचे थे विधायक जगमोहन आनंद

करनाल, 18 जनवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शनिवार को करनाल के सेक्टर-3 में हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री व व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ-साथ कुछ मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उनका त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया। इस पर हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने उनका आभार जताया।

बता दें कि करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के निरंतर आमजन की समस्याओं को सुनते हैं। शनिवार को वह करनाल के करनाल के सेक्टर-3 स्थित हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग उद्योगों से जुड़े व्यापारियों ने भी शिरकत की। उन्होंने विधायक जगमोहन आनंद के समक्ष बिजली बिलों का फिक्स शुल्क, बासमती धान पर मार्केट फीस कम करने, सीएलयू व सड़कों से जुड़ी समस्याओं को रखा। उन्होंने कुछ स्थानीय समस्याओं से भी अवगत करवाया। विधायक जगमोहन आनंद ने तत्काल अधिकारियों को इस संदर्भ में टेलीफोन पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारियों ने विधायक जगमोहन आनंद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व भी विधायक जगमोहन आनंद निरंतर सहयोग करते रहे हैं।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा सरकार बिना भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। करनाल जिला के आमजन की समस्याओं को सुनना और मुख्यमंत्री तक पहुंचाना, उनका प्राथमिक दायित्व है। करनाल से जुड़ी जो भी वाजिब समस्याएं हैं, उन्हें जल्द से जल्द हल करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री व करनाल के सांसद मनोहर लाल के दिशा निर्देश पर तेज गति से विकास परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। परियोजनाओं का समय-समय पर रिव्यू भी किया जा रहा है।

इस मौके पर राज्य प्रधान विनोद खंडेलवाल, एचएसआईआईडीसी वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज अरोड़ा, हरियाणा फॉर्मा मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान आरएल शर्मा, चेयरमैन सुशील जैन, सचिव एपीएस चौपड़ा, हरमीत सिंह हैप्पी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *