भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ,साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर लिया भाग
पिहोवा, 11 जनवरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की बेटियां खेलों में देश का नाम रोशन कर रही है। इस प्रदेश की बेटियां खेलों के साथ-साथ हर क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रही है। इसलिए बेटियों को हमेशा खेलों के साथ-साथ हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आयोजित खंड स्तरीय महिला खेल कूद प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा नेता जय भगवान शर्मा ने विधिवत रूप से खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खेलों को बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने का काम कर रहे है। इसके साथ ही ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव-गांव में खेल की जरूरत के अनुसार नर्सियां खोल रहे है।
उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को खेलों का मंच मिलेगा तो निश्चित ही अच्छे खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। यह खिलाड़ी राष्टï्रीय व अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर जाकर मेडल जीतेंगे और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र, शाहबाद की बेटियों ने हॉकी और लाडवा की बेटियों ने शूटिंग में अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। जिला महिला एंव बाल विकास अधिकारी नीतू रानी ने कहा कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 30 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए डिस्कस थ्रो, म्यूजिकल चेयर, महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर साइकिल रेस, 300 मीटर व 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को क्रमश: 2100,1100 और 750 रुपए की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। इस खंड स्तरीय प्रतियोगिता के 300 मीटर की दौड़ में रजविन्द्र कौर प्रथम, 400 मीटर में शशी प्रथम, साइकिल रेस में आयुषा, 100 मीटर में रानी, म्यूजिकल चेयर में सीमा प्रथम व डिस्कस थ्रो में अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *