कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी : कुरुक्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ी हुई है। दिन व रात में शीत हवाओं से ठिठुरन भी बढ़ी है। इस सप्ताह के अंत में बरसात की भी संभावना बताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह के अनुसार मौसम का प्रभाव आमजन के साथ सब्जियों की फसलों पर पड़ेगा। सब्जियों की ग्रोथ कम होने के साथ आमद भी प्रभावित होगी। उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है। हरियाणा में भी इसका असर साफ देखा जा सकता है। बढ़ती सर्दी के चलते लोग अपने घरों में रहे के लिए मजबूर है। शीतलहर और कोहरे ने ठिठुरन काफी बढ़ा रखी है। डा. सी.बी. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया कि सर्दी को लेकर मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड पहले से अधिक बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि धुंध के साथ ही हरियाणा के 7 जिलों में कोहरे के साथ कोल्ड वेव भी चलने वाली है। इनमें कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, जींद, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अभी हरियाणा के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आने वाले कुछ दिनों में पहाड़ी हवाओं और धुंध के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। डा. सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने हरियाणा में आने वाले दिनों बारिश की संभावना जताई है। अभी शीतलहर जारी रहेगी, इसके बाद 11 और 12 जनवरी को बरसात की भी संभावना है। इस दौरान गरज और चमक के हल्की हल्की से मध्यम श्रेणी की बरसात होने की संभावना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *