मानव त्रुटि के कारण हमारे देश में 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती है – अनिल विज

वाहन चालकों को साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके – विज

हरियाणा के सभी बस अड्डों में यात्रियों को साफ सुथरा खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए – विज

हरियाणा में डायल 112 की सुविधा की गाड़ियों में स्टेचर ले जाने की भी सुविधा – विज

विज का ट्रांसपोर्टरों से आह्वान – हमें अपने आप से अनुशासन के कदम उठाने होंगे जिससे अच्छे नतीजे सामने आयेंगे

केंद्रीय मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी पर किए जा रहे कार्य के क्रियान्वयन की तारीफ की

नई दिल्ली, 7 जनवरी –  देश की परिवहन प्रणाली और वाहन दुर्घटनाओं में मानव त्रुटि (ह्यूमन एरर) को कम करने के लिए हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के सुझाव की आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने प्रशंसा की और कहा कि अनिल विज के सुझाव का वे स्वागत करते है और इस दिशा में वाहन दुर्घटनाओं में मानव त्रुटि को कम करने के साथ साथ यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए विभिन्न कदम केंद्रीय मंत्रालय उठाने जा रहा है।

श्री विज ने आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक और परिवहन विकास परिषद की 42वी बैठक के दौरान हरियाणा की ओर से सुझाव दिया। इस बैठक में हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक खेमका भी उपस्थित रहे।

वाहन चालकों को साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके – विज

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक के दौरान श्री अनिल विज ने कहा कि मानव त्रुटि के कारण हमारे देश में 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती है और हमें ऐसी प्रणाली विकसित करनी चाहिए जिससे मानव त्रुटि कम से कम हो और जानमाल का नुकसान कम हो। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को शुद्ध और साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि अनरेस्ट (आरामदायक न होने से) होने वाली वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

हरियाणा के सभी बस अड्डों में यात्रियों को साफ सुथरा खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए – विज

श्री विज ने कहा कि जब से वे परिवहन मंत्री बने है तब से उन्होंने हरियाणा के सभी बस अड्डों में यात्रियों को साफ सुथरा खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा टूरिज्म से इस संबंध में जुड़ने के लिए कहा है ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को सही और स्वच्छ खाने पीने की चीजें मिले। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रेलवे में खाने पीने का सामान मिलता है उसी प्रकार से वाहन चालकों को मिलना चाहिए और इस बारे में अध्ययन होना चाहिए। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए फ्रूट्स इत्यादि की भी सुविधा दी जा सकती है।

हरियाणा में डायल 112 की सुविधा की गाड़ियों में स्टेचर ले जाने की भी सुविधा – विज

श्री अनिल विज के सुझाव का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम आपके सुझाव के साथ साथ यात्रियों विशेषतौर पर महिलाओं के लिए शौचालय व्यवस्था पर जोर देने वाले हैं और एक योजना लाने वाले है ताकि महिलाओं को साफ सुथरा टॉयलेट भी मिल सके। श्री विज ने बैठक के दौरान बताया कि हरियाणा में वाहन दुर्घटना होने पर डायल 112 की सुविधा की गाड़ियों में स्टेचर ले जाने की भी सुविधा है ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार मिल सके।

विज का ट्रांसपोर्टरों से आह्वान – हमें अपने आप से अनुशासन के कदम उठाने होंगे जिससे अच्छे नतीजे सामने आयेंगे

उन्होंने आज की बैठक में देश की ट्रांसपोर्ट  एसोसिएशन को आह्वान करते हुए कहा कि ये सही है कि दिन में, रात में, धूप में, सर्दी में, गर्मी में यानी हर मौसम में ट्रांसपोर्ट के लोग काम करते है और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र का देश की अर्थ व्यवस्था में अहम योगदान है लेकिन ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को अनुशासन में लाना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। इसलिए ट्रांसपोर्टरों को अपने ड्राइवर और क्लीनर्स के कार्य के घंटों, ओवर लोडिंग, ओवर साइजिंग, आदि को देखना होगा क्योंकि इन सब चीजों से भ्रष्टाचार का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त समाज को आगे लेकर जाना होगा और ये ट्रांसपोर्टरों की भागीदारी के बिना मुमकिन नहीं होगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वे जयपुर गए थे और मार्किट में एक भी स्टूल बाहर नहीं रखा हुआ था तो पता चला कि ये निर्णय मार्किट एसोसिएशन ने लिया है जिससे सभी को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप से अनुशासन के कदम उठाने होंगे और कुछ नियम और कायदे कानून बनाने होंगे जिससे अच्छे नतीजे सामने आयेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी पर किए जा रहे कार्य के क्रियान्वयन की तारीफ की

इसी तरह, आज की बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी पर किए जा रहे कार्य के क्रियान्वयन की भी तारीफ की कि हरियाणा द्वारा इस संबंध बेहतर कार्य किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *