राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक विजेता कर सकते हैं आवेदन  

करनाल, 6 जनवरी।  उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागी रहे व पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये उपलब्धियां एक जनवरी, 2023 से 31 मार्च, 2024 के बीच की अवधि की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हर साल खेल विभाग की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है। इस बार भी स्कॉलरशिप के लिए 30 जुलाई, 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन बहुत से खिलाड़ी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। जिस कारण खेल विभाग ने अब एक जनवरी, 2025 से 10 जनवरी, 2025 तक खिलाड़ियों को आवेदन करने का एक और अवसर प्रदान किया है। जिसके लिए नेशनल एवं इंटरनेशनल खेलों में पदक विजेता व भाग लेने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र हरियाणा स्पोर्ट्स. जीओवी.इन वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय में दस जनवरी तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इसके बाद उनको और कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *