कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन यज्ञ किया गया जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुति डाली। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान को भगवान शिव का 11वां अवतार माना गया है। उनका अवतार रामभक्ति और भगवान श्री राम के कार्यों को सिद्ध करने के लिए हुआ था। वे बाल ब्रह्मचारी थे और बचपन से लेकर अपना पूरा जीवन उन्होंने राम की भक्ति और सेवा में समर्पित कर दिया था। इस अवसर पर ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, मैनेजर एचके पाल, धर्मदत कौशिक, ज्ञान चंद सिंघल, डा. सत्य नारायण शर्मा, कृष्ण किशोर शर्मा, बलजीत सैनी, श्याम बारना, दर्शन पुरी, मनोहर लाल खुुंगर, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *