अंबाला, 31 अक्टूबर। एसडीएम दर्शन कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन हेतु किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और किसानों से अपील की वह फसल अवशेषों को ना जलायें, इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार की विभिन्न फसल अवशेष प्रबंधन योजनाओं को अपना कर पराली का समुचित उपयोग कर सकते हैं। किसान फसल अवशेष प्रबंधन अपनाएं, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं। एसडीएम आज गांव लोहगढ़ व डडयाना में जाकर किसानों के साथ बातचीत कर उनको फसल अवशेषों के प्रबन्धन हेतू जागरूक किया।
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह पराली को ना जलाएं, अपितु हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा पराली प्रबंधन हेतु दी जा रही 1 हजार रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाएं। किसानों को पराली प्रबंधन हेतु विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे की सुपर सीडर, जीरो ड्रिल, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, मल्चर, रिवर्सिबल प्लो, स्लैशर हेय-रेक, बेलर अपनाने पर विभाग द्वारा 1 हजार रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि किसानों को दी जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *