भगवानदास कबीरपंथी को मिला रहा नीलोखेड़ी विधानसभा की जनता का खूब प्यार, स्नेह और समर्थन
नीलोखेड़ी, 30 सितम्बर।
नीलोखेड़ी से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास कबीरपंथी ले आज गांव शाामगढ़ एवं सुलतानपुर  में टै्रक्टर रैली निलकाकर लोगों से वोट की अपील की। गांव पहुंचने पर भगवानदास कबीरपंथी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भगवानदास कबीरपंथी को लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने जनता का सहयोग एवं समर्थन के लिए हाथ जोडक़र लोगों का आभार जताया। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है भगवानदास कबीरपंथी को लोगों का खूब प्यार, स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है। गांव शामगढ़ में ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग गांवों में यह ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। इस अवसर पर भगवादास कबीरपंथी ने कहा कि आज चारों तरफ भाजपा का माहौल बन चुका है। जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए बेसब्री से अपनी वोट भाजपा के लिए डालने का इंतजार कर रही है। प्रदेश की जनता जल्द ही भाजपा की नीतियों पर विकास की मोहर लगाएगी और तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा और नायब सिंह सैनी पुन: मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनेक घोषणाएं की है, जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महिला को 2100 रुपये की राशि, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, ग्रामीण अंचल में अव्वल छात्राओं को स्कूटी देने जैसे कई अन्य घोषणाएं शामिल है। भाजपा की सरकार प्रदेश में बनते ही इन सभी घोषणाओं को लागू किया जाएगा और प्रदेश की जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *