बाबैन, 28 सितंबर
विधानसभा क्षेत्र लाडवा में भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलवाने के लिए सीएम एवं लाडवा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का जनसंपर्क अभियान हलके में पूरी तरह से सक्रिय है। शनिवार को गांव बीड सुजरा में सुमन सैनी ने पूरे उत्साह और जोश के साथ चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाते हुए हलके में जनता से सीधा संपर्क किया। इस दौरान सुमन सैनी ने लाडवा हलके में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए अपील की। लाडवा हलके के बाबैन चौक पर स्थित निर्मल फोटोस्टेट पर सुमन सैनी पार्टी कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों से मिली। इस दौरान सुमन सैनी ने भाजपा प्रत्याशी एवं सीएम नायब सिंह सैनी को प्रचंड मतों से जीत दिलवाने की अपील की। लाडवा हलके में जनसंपर्क के दौरान जहां-जहां पर भी सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी पहुंची वहां पर हलके की जनता ने फूल-मालाएं पहनाकर सुमन सैनी को सम्मान प्रदान किया। हलके में जनसंपर्क करते हुए सुमन सैनी ने आने वाली 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की और लाडवा हलके से चुनाव लड़ रहे सीएम नायब सैनी के पक्ष में वोट मांगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान लाडवा हलके की जनता और सभी टीम के सदस्यों ने साथ मिलकर लाडवा के भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सिंह सैनी को चुनाव में भारी मतों से जीताने का वादा किया। सुमन सैनी ने भाजपा की नीतियों को लेकर वार्ड न. 7, वार्ड न. 12 और वीआईपी कॉलोनी, बाबैन चौक पर यह कहा कि भाजपा सरकार के राज में ही हरियाणा प्रदेश का विकास और कल्याण निश्चित है इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देकर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के मिशन को कामयाबी का सेहरा पहनाएं।  सुमन सैनी ने लाडवा हलके की जनता के बीच बोलते हुए कहा कि इस बार लाडवा हलके में कमल खिलाना है और लाडवा के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को फिर से हरियाणा प्रदेश का सीएम बनते हुए देखना हैं। जिसके लिए लाडवा हलके की समस्त जनता का समर्थन भाजपा की जीत में अहम योगदान प्रदान करेगा। इस अवसर पर उनके साथ साक्षी खुराना, मधु सेनी, अंकुश गोयल, सुनील कुमार, अंजू शर्मा व भाजपा के अनेक कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रह

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *