गांव बेगमपुर, गुढ़ा, शेखपुर खालसा, खोराखेड़ी, ध्याना व घरौंडा में चलाया जनसम्पर्क अभियान
घरौंडा, 24 सितम्बर ।
घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने आज गांव बेगमपुर, गुढ़ा, शेखपुर खालसा, खोराखेड़ी, ध्याना, रायपुर जाटान, घरौंडा अराईपुरा रोड एवं घरौंडा की अग्रवाल कालोनी में जनसम्पर्क अभियान चलाया और प्रदेश की उन्नति व तरक्की के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि  एक बार फिर भाजपा के विकास कार्यों की बदौलत सत्ता में आएगी और भाजपा के सत्ता में आते ही प्रदेश में विकास का पहिया ओर तेज रफ्तार से चलेगा। उन्होंने घरौंडा की जनता से आह्वान किया कि वे इस बार भी कमल के फूल के सामने वाले बटन को दबाना न भूलें। भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण का गर्मजोशी से फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया, जिसके लिए हरविन्द्र कल्याण ने उपस्थितजनों का प्यार और स्नेह देने के लिए आभार व्यक्त किया। हरविन्द्र कल्याण ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेश लोगों की अनदेखी की है। झूठे वायदे करके वोट हथियाना कांग्रेस का काम है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में खूब भ्रष्टाचार किया और लोगों को नौकरियों के नाम पर बेवकूफ बनाया। लेकिन अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी जनता कांग्रेस को मुंह तोड जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपना कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस हमेशा बैसाखियों के सहारे चली है। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा मौका देती है तो वह घरौंडा में विकास कार्यों की झड़ी लगा देंगे। घरौंडा की जनता से आह्वान किया कि वे आने वाली 5 तारीख को कमल के सामने का बटन दबाकर उन्हें अपना आर्शीवाद दें और विधानसभा में भेजने का काम करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *