भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने नगला चौंक पर कार्यालय का किया उद्घाटन
घरौंडा, 23  सितम्बर।
घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रत्येक कार्यकत्र्ता के साथ-साथ समाज का हर वर्ग लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा सर्वसमाज के लिए कार्य किया है। भाजपा ने विकास के आधार पर काम किया है और मैरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं। पिछले दस वर्षों में देश की मजबूती और सम्मान बढ़ा है जोकि भारतीय जनता पार्टी की दूरगामी नीतियों का परिणाम है। हरविन्द्र कल्याण आज नगला चौंक पर भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने आज गांव दिलावरा, अंधेडा, नगला चौंक, नगला फार्म, गंजोगढ़ी, भरतपुर, तारपुर, लालूपुरा में अपना जनसम्पर्क अभियान चलाया और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। इस दौरान हरविन्द्र कल्याण का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों का भारी जनसमर्थन उन्हें प्राप्त हुआ। श्री कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है कि वे हर वर्ग के लोगों को सुशासन दे सकें और योग्यता को स्थान मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक बार फिर हरियाणा में आएंगे और कुछ दिन पहले भी कुरुक्षेत्र में आए थे जहां लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमारे देश का गौरव है। आज पूरी दुनिया में मोदी जी के नाम का डंका बज रहा है। हमारा देश भी आज  हर दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज हमारे देश से घौटालों को खत्म कर दिया है और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया है। उन्होंने राजनीति की परिभाष को बदला है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *