श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
—–
भाजपा का लोकतंत्र मे नही लठमंत्र में है विश्वास : अरोड़ा
कुरुक्षेत्र, 20 सितंबर। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने नई अनाज मंडी में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों को चोर बताने वाली भाजपा आज उनके वोट लेने के लिए गिडगिडा रही है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों और किसानों के रिश्ते खराब करने का काम किया और व्यापारियों की कमीशन तक खत्म कर दी। आज प्रदेश का व्यापारी सुरक्षित नही है। व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही हैं, हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर व्यापारियों की सभी उचित मंागे पूरी की जाएंगी और व्ण्यापारियों सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। नई अनाज मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हे भारी मतों से विजयी बनाने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व अशोक अरोड़ा के निवास स्थान पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी तथा भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख अमन अत्रि ने अपने समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं वार्ड दो की पार्षद गीता रानी धर्मपत्नी बलबीर बाजीगर ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। इन सभी को थानेसर के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया और कहा कि पार्टी में इन्हे पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। गौरतलब है कि श्याम सुंदर तिवारी का परिवार पुराने समय से ही जनसंघ से जुड़ा हुआ है। इनके पिता स्व. पंडित ओंकार नाथ तिवारी जनसंघ के शहरी प्रधान हुआ करते थे। इन सभी का कांग्रेस में शामिल होने पर प्रमुख ब्राह्मण नेता एवं नप के पूर्व वाईस चेयरमैन जयनारायण शर्मा, सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कौशिक ने स्वागत किया।
अरोड़ा ने आज गांव प्रतापगढ, खेडी मारकंडा, मझाडा, प्रवीण नागपाल के निवासी स्थान, पंजाबी धर्मशाला, सर्किट हाऊस के नजदीक, सेक्टर 7, ज्योतिसर, प्रोफेसर कॉलोनी में पूर्व कुंटिया नेता बलजीत एडवोकेट के निवास स्थान, दर्रा खेडा, सुनहेडी खालसा और मिर्जापुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में नही लठतंत्र में विश्वास है। भाजपा के शासन काल में हर वर्ग को प्रताडि़त किया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अहंकार इतना अधिक हो गया था कि उन्होने किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों, सरपंचों, आंगनवाडी वर्करों सहित सभी पर लाठियां भांजने का काम किया। जब किसान अपने अधिकारों के लिए  शांतिप्रिय आंदोलन कर रहे थे तो अहंकार से भरे मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आदेश दिया कि किसानों को लाठियों से पीटो, जेल चले जाओगे तो 6 महीने बाद नेता बनकर निकलोगे। उन्होने कहा कि आज भाजपा के कुशासन से हर वर्ग दुखी है। उन्होने लोगों से अपील की कि वे चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर वर्ग का सम्मान किया जाएगा। अरोड़ा ने यह भी कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। थानेसर हल्के के लोगों को भी राज में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करना होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *