करनाल, 20 सितम्बर।
आज कर्ण कमल कार्यालय करनाल में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में 70-80 लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाईन की। सोनू ने अपने साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पार्टी ज्वाइन करने पर सभी को विश्वास दिलाया कि उनका पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उसके परिवार की तरह है। भाजपा के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले हैं। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सोनू, रोहित, वीरेंद्र, सुमित, अजीत, सुधीर, संतोष, मनोज, टीपू, सुनील, पवन, सुरेंद्र, लखन प्रधान, राजकुमार, साहिल, सचिन, उमेश, गुलशन, लक्क सहित काफी संख्या में लोगों ने भाजपा में आस्था जताई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *