बीजेपी ने बढ़ाया ब्राह्मण समाज का मान, दूसरे राजनीतिक दलों ने की अनदेखी : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता
करनाल 19 सितंबर। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा ने ब्राह्मण समाज को 12 टिकट देने पर पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। प्रदेश में भाजपा ने सबसे अधिक 12 ब्राह्मणों को टिकट देने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। गुरुवार को एक होटल में सर्व ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित हुई जिसमें ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए और एकजुटता से भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मणों को सबसे अधिक राजनीति में हिस्सेदारी दी और 12 टिकट देकर ब्राह्मणों का सम्मान किया है। वहीं, कांग्रेस ने केवल 4 ब्राह्मणों को टिकट दी हैं। इसके अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने भी ब्राह्मण समाज की अनदेखी की है। इसलिए ब्राह्मण समाज ने मीटिंग बुलाकर हरियाणा केे विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया है। ब्राह्मण सभा हरियाणा ने पूरे प्रदेश में मांग उठाई थी कि जो राजनीतिक दल सबसे अधिक टिकट ब्राह्मण समाज को देगा ब्राह्मण समाज उसका साथ देगा और उसे जीत का आशीर्वाद भी देगा। भारतीय जनता पार्टी ने 12 ब्राह्मणों को टिकट देकर ब्राह्मणों का मान रखा है जिसके लिए वे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भाजपा के आभारी हैं।
ब्रह्मण समाज द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा ब्रह्मण हित में फैसला लिया है। भगवान परशुराम जयन्ती पर राजपत्रित राजकीय अवकाश, कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखा जाना,  पहरावर जमीन गौड़ ब्राह्मण कॉलेज को दिया जाना, भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट जारी करना, करनाल में फुव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर, करनाल में परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग, करनाल की ब्राह्मण धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये, करनाल शहर के एक पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा, पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यकरण, 1700 एकड़ निजी जमीन धौलीदारों को देने, पंचायती जमीन यदि मकान बनाने या खेती करने के लिए धौलीदार को दी गई थी, तो इस जमीन के लिए भी कानून में प्रावधान करना, ईपीबीजी के बच्चों की ज्वाइनिन कराई गई हैं। वहीं  करनाल में भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में आचार्य चाणक्य के नाम पर चेयर स्थापित करके ताकि उनके जीवन व कार्यों पर शोध हो सके, पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन, गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर व इसके अलावा, 7 विषयों में पांच-पांच यानी एमडी-एमएस कोर्स की कुल 35 सीटों की भी मंजूरी का मामला सरकार में अंतिम स्तर पर है।
प्रदेश की हर सीट पर बीजेपी को समर्थन
सर्व ब्रह्मण सभा के अध्य्क्ष सुरेंद्र शर्म बड़ौता ने ब्रह्मण समाज से अपील करते हुए कहा की 90 की 90 विधानसभा में बीजेपी के प्रत्याशियों का साथ देना है। समाज को राजनीति में इतनी बड़ी भागीदारी बीजेपी ने दी है जिसका कर्ज हर विधानसभा में बीजेपी को वोट देकर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के गरीब ब्राह्मणों को नौकरी दी है। सभी ने एकमत होकर बीजेपी को जिताने का विश्वास दिलाया
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा के संरक्षक एवं जिला अध्यक्ष हिसार राजकुमार भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिवानी जिला अध्यक्ष सिल्क राम शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं कैथल जिला अध्यक्ष विजय पाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं यमुनानगर जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अंबाला जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जींद जिला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिरसा जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा दादरी, प्रदेश सचिव बलवान शर्मा फतेहाबाद, रोहतक जिला अध्यक्ष एडवोकेट ललित कौशिक, प्रदेश सचिव कुलदीप कौशिक सोनीपत, प्रदेश सहसचिव देवराज शर्मा कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष सतप्रकाश गौतम, प्रदेश सह सचिव बिहारी लाल शर्मा पलवल, ईश्वर शर्मा प्रदेश अध्यक्ष युवा सभा हरियाणा, कार्यकारिणी सदस्य डा. प्रदीप शर्मा, डा. चेतन शर्मा, सुरेश शर्मा उप प्रधान सर्व ब्राह्मण सभा कैथल, वीरभान शर्मा सरंक्षक सर्व ब्राह्मण सभा कैथल, सिरसा अध्यक्ष अर्जुन शर्म, फतेहाबाद अध्यक्ष रामनिवास शर्म, नूह से प्रदेश सह सचिव केशव, चरखी दादरी जिला अध्यक्ष रमेश शर्म,
मनदीप शर्मा सर्व ब्राह्मण सभा कैथल, सुशील शर्मा, ओमकार पारासर उप प्रधान ब्राह्मण सभा रोहतक, डा. कपिल कौशिक महासचिव ब्राह्मण सभा रोहतक, डा. हरिओम कोषाध्यक्ष ब्राह्मण सभा रोहतक, मनीष कौशिक  सदस्य व सतीश कौशिक सदस्य, अनिल वत्स भिवानी, राम अवतार शर्मा भिवानी, राधेश्याम शर्मा भिवानी, सुशील गौतम सिरसी जिला उपाध्यक्ष करनाल, देवेंद्र त्यागी सरपंच बीजणा, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा इन्द्री, प. प्रेम शर्मा, प. राकेश शर्मा महासचिव जिला ब्राह्मण सभा अंबाला,  जिलाध्यक्ष दादरी रमेश कौशिक, प. महेश मुदगील जिला मुख्यालय महासचिव, प. शिवनाथ शर्मा सदस्य, प. राकेश मुदगील सदस्य, जिला ब्राह्मण सभा हिसार से जिला सरंक्षक राज कुमार भारद्वाज, सदस्य हरिओम शर्मा, जिला महासचिव राजेन्द्र अग्रिहोत्री, सह सचिव जगत शर्मा, कोषाध्यक्ष छाजू राम शर्मा, जिला फतेहाबाद से डा. राकेेश शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, पुरुषोत्तम दधीच, रोहताश शर्मा, शुभम शर्मा, राकेेश शर्मा, देवराज शर्मा, सोनू शर्मा, विजय शर्मा, राजकुमार भारद्वाज सहित प्रदेश के अन्य जिलों से सर्व ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *