बाबैन, 9 सितंबर
:प्रदेश के सीएम एवं लाडवा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। अब सीएम नायब सैनी दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।
सुमन सैनी अपने प्रचार अभियान के तहत गांव झंडोल में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आने वाली 5 अक्तूबर को कमल का बटन दबाकर भााजपा को विजयी बनाएं। सुमन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में बिना खर्ची ओर बिना पर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। पहले सरकारी नौकरी के लिए युवाओं को भटकना पड़ता था लेकिन सरकार ने सिस्टम पूरी तरह से बदल दिया है। मेहनत करने वाले योग्य युवा आज अपनी मेहनत से सरकारी नौकरियां पा रहे हैं। कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ की राजनीति की है। जनता कांग्रेस का सच जानती है और उनके बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और लाडवा में विकास को गति देने के लिए कमल का बटन दबाएं। इस मौके पर विकास शर्मा जलखेड़ी, सरपंच प्रियंका, सिवदयाल सैनी झंडौला, किरण सैनी, राहुल व अन्य महिलाए मौजूद रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *